सेवा पखवाड़ा शिविर महज एक कार्यक्रम ही नहीं जनसेवा और संवेदना का प्रतीक है= जवाहर सिंह बेढम

जनकल्याण और स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है= डॉ शैलेश सिंह

Sep 17, 2025 - 14:13
 0
सेवा पखवाड़ा शिविर महज एक कार्यक्रम ही नहीं जनसेवा और संवेदना का प्रतीक है= जवाहर सिंह बेढम

डीग जिले में रक्तदान – महादान की भावना और “स्वस्थ समाज – सशक्त समाज” के संकल्प के साथ सेवा पखवाड़ा शिविर-2025 का शुभारंभ 

डीग  (नीरज जैन) सेवा पखवाड़ा शिविर महज़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा और संवेदना का प्रतीक है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य हैं। यह वात बुधवार को डीग के जिला चिकित्सालय में  सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित चिकित्सा एवं परामर्श शिविर और रक्तदान शिविर  का फीता काट कर उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहीं।
 विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि जनकल्याण और स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिविरों के माध्यम से हर वर्ग तक सेवाएं और जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही वास्तविक जनसेवा है। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म एवं डीग-कुम्हेर के विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने इस अवसर पर  घोषणा करते हुए बताया कि क्षेत्र के अस्पतालों को विधायक निधि से नई एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। यह एम्बुलेंस ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाते हुए रोगियों को समय पर चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। गृह राज्य मंत्री बेढम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनसाधारण को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इस दिशा में यह कदम जीवन रक्षा का नया संकल्प है। इस दौरान प्रभारी सचिव डीग वी सरवन कुमार एवं जिला कलेक्टर  उत्सव कौशल मौजूद रहे।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विजय सिंघल के अनुसार रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 54 यूनिट रक्त दान किया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीण और शहरी नागरिकों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श व दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर में बीपी हीमोग्लोबिन, शुगर, कैंसर तक की स्क्रीनिंग निशुल्क की गई। शिविर में पीएमजेवाई योजना में आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रकिया की जानकारी दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................