बाईक पर सवार होकर आए युवकों ने दुकान में घुस कर की मारपीट, बीस हजार नकदी लेकर भागे, दहशत व्याप्त

Sep 21, 2025 - 13:54
 0
बाईक पर सवार होकर आए युवकों ने दुकान में घुस कर की मारपीट, बीस हजार नकदी लेकर भागे, दहशत व्याप्त

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़ कस्बे के रामा वाला कुआं के समीप शनिवार की रात्रि में अज्ञात लोगों द्वारा एक दुकानदार के साथ दुकान में घुसकर मारपीट कर दुकान से नगदी ले जाने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर राजगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन राजगढ़ पुलिस  करीब 2 घण्टे बाद आने का आरोप लगाया। दुकानदार जीतू सैनी ने बताया कि रात्रि में दो-तीन मोटरसाइकिल पर कुछ लोग आए थे। जिन्होंने आते ही मारपीट शुरू करदी। मारपीट को देखते हुए उसने अपनी पत्नी को पीछे की तरफ कर दिया। वही दिन भर में करीब 20 हजार रुपये की दुकानदारी हुई थी। जिन्हें भी वो ले गए। इस सम्बंध में राजगढ़ पुलिस को उन्होंने सूचना दी तो पुलिस करीब दो घण्टे बाद मौके पर पहुंची। जहां लोगो ने घटना की जानकारी दी और बताया कि उनके द्वारा बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। वही इस घटना को लेकर आस-पास के लोगो मे भय व्याप्त है।गौरतलब रहे कि इन दिनों कस्बे सहित आसपास क्षेत्रों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग खुले में विचरण करते हुए अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................