स्मैक बेचते हुए एक को किया गिरफ्तार
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक युवक को स्मेक बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात्रि में गश्त के दौरान सूचना मिली की शेखा की बगीची, फैक्ट्री एरिया के समीप एक लड़का स्मैक बेचने के लिए खड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंचे तो एक युवक खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर छिपने लगा। जिसे घेरा डालकर पकड़ा। जिससे पूछताछ करने पर उसने कस्बे के सराय बाजार निवासी आकाश साहू (25 वर्ष) पुत्र दुर्गाप्रसाद साहू होना बताया एवं खुद के पास स्मैक का होना बताया। जिसकी तलाशी लेने पर पेंट की जेब मे सफेद कागज में हल्के भूरे रंग का पाउडरनुमा पदार्थ मिला। जिसका वजन करीब 0.6 ग्राम था। जिस पर राजगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।