घरों एवं मंदिरों में घट स्थापना कर श्रृद्धालु भक्तों ने किए नवरात्रे शुरू

Sep 22, 2025 - 13:54
 0
घरों एवं मंदिरों में घट स्थापना कर श्रृद्धालु भक्तों ने किए नवरात्रे शुरू

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में नवरात्र स्थापना के अवसर पर नवरात्रे कर रहे श्रृद्धालु भक्तों ने मंदिरों एवं घर घर घट स्थापना कर माता की पूजा अर्चना कर नवरात्रों का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्रृद्धालुओं ने माता के साथ जल से भरे घट पर चुनरी नारियल रखने के साथ पुष्प , फूलमाला,पानी, सुपारी,फल,मेवा मिष्ठान का भोग लगाकर पूजा अर्चना कर सभी के खुशहाली की कामना करते हुए माता के जयकारे लगाए वहीं फतेहबुर्ज, माचाड़ी सड़क मार्ग पर दुर्गा माता,गायत्री शक्तिपीठ सहित अन्य मंदिरों को आकर्षक विधुत रोशनी से सजाने के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं दूसरी ओर मंदिरों पर तड़के से ही माता के दर्शनों के लिए तांता लगा रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................