सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Sep 25, 2025 - 14:14
 0
सैटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

खैरथल (हीरालाल भूरानी)   राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) जिला खैरथल-तिजारा के तत्वाधान में सैटेलाइट चिकित्सालय खैरथल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रूपेश चौधरी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुआलाल, तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, राजकीय सेटेलाइट हॉस्पिटल डॉ. नितिन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सीएमएचओ डॉक्टर अरविंद गेट ने बताया को हर वर्ष 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के रूप में बनाते है। उन्होंने जिले के समस्त फार्मासिस्टो को  विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने फार्मासिस्टों की चिकित्सा क्षेत्र में उपयोगिता के बारे में बताया कि फार्मासिस्ट मरीज एवं चिकित्सक के बीच में महत्वपूर्ण कड़ी होती है। उन्होंने ये भी बताया कि फार्मासिस्ट चिकित्सा विभाग का एक अभिन्न अंग है जो हॉस्पिटल में दवाओं के मुख्य सलाहकार के रूप में जाने जाते है।
राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) जिला खैरथल-तिजारा के जिलाध्यक्ष धीरज यादव ने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर जिले के सेटेलाइट हॉस्पिटल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले फार्मासिस्ट दिवस पोस्टर का विमोचन उसके बाद वृक्षारोपण एवं ओपीडी-आईपीडी मरीजों को फल वितरण किया गया।
 इस अवसर पर रोहित खंडेलवाल, अजीत यादव, जितेंद्र यादव, रजनेश यादव, मौसम कुमारी, करण कौशिक, मनीष शर्मा, रणजीत सिंह, कुलदीप कुमार, विकास भेड़ी सहित कई फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................