चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की अशोक परनामी से शिष्टाचार मुलाकात

Sep 29, 2025 - 02:16
 0
चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों की अशोक परनामी से शिष्टाचार मुलाकात

भरतपुर(विष्णु मित्तल) भरतपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अघ्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल एवं महामंत्री राहुल बसंल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक अशोक परनामी से शिष्टाचार मुलाकात की और भरतपुर-डीग जिले के विकास सहित  उद्योग,पेयजल,सिंचाई,कृषि,स्वास्थ्य,परिवहन आदि पर चर्चाएं हुई और दोनों जिले की अनेक समस्याओं के समाधान वास्ते ज्ञापन सौपा गया। भरतपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल एवं महामंत्री राहुल बंसल ने बताया कि टीटरजेड,एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण प्रमाण पत्र रोक से उत्पन्न औद्योगिक समस्या,भरतपुर को यमुना एक्सप्रेसवे एवं मथुरा-दिल्ली हाइवे से जोडना,भरतपुर संभाग में ईएसआई चिकित्सालय की स्थापना,जीआरएपी नियमों से जिले को छूट,रिको क्षेत्र में यूडीआई कर की समस्या,भरतपुर अनाज मण्डी का स्थानांतरण,वर्षा जल संचयन नियमों का पुनर्विचार,जीएसटी 2.0 के तहत पूर्व सेस की वापसीध्समायोजन,भरतपुर जिले को एनसीआर से बाहर करने आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चाए हुई और उक्त बिन्दुओं के समाधान वास्ते ज्ञापन सौपा गया। उन्होने बताया कि पूर्व विधायक अशोक परनामी  ने ध्यानपूर्वक संगठन के प्रतिवेदन को सुना और प्रत्येक समस्या को गंभीरता से समझते हुए कहा कि वे इन सभी मुद्दों को संबंधित विभागों एवं मंत्रियों तक शीघ्र पहुँचाएँगे तथा समाधान सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भरतपुर जिले के विकासए उद्योग एवं व्यापार जगत की समस्याओं के निवारण के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। भरतपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ ने पूर्व विधायक परनामी का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही इन समस्याओं का ठोस समाधान सामने आएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................