महाष्टमी सकरायधाम में सजा मैया का भव्य दरबार :मैया को लगाया जाएगा सवामणि का भोग

Mar 28, 2023 - 18:26
 0
महाष्टमी  सकरायधाम में सजा मैया का भव्य दरबार :मैया को लगाया जाएगा सवामणि का भोग

शाकंभरी (गंगाधर डिग्रवाल)


माँ शाकंभरी सेवा समिति, सकरायधाम (रजी.) के तत्वाधान में निकटवर्ती शक्तिपीठ सकरायधाम में नवरात्रा महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। समिति की कोर कमेटी ने बताया की इस महापर्व के अंतर्गत सातवे नवरात्रा को मैया को सिरा पूरी का भोग लगाया गया  साथ मे अनार और केला  फल का भी भोग लगाकर भक्तो में वितरण किया गया। समिति के द्वारा मैया दरबार को भी अलौकिक फूलो और गुब्बारों के  श्रृंगार से  सजाया गया और  मैया को गजरा अर्पण किया। इसके अलावा समिति के द्वारा गाय व बंदरो को हरा घास और केले भी खिलाए गए। कोर कमेटी ने बताया की     महाअष्टमी को मैया को बुंदिया सवामणि प्रसाद, फलों का भोग, चुनरी, सुहागन सामान, घी, तेल, नारियल आदि अर्पित किया जाएगा। साथ में आज  महाअष्टमी को मैया दरबार में फल -फूलो का अलौकिक श्रृंगार भी किया जाएगा। महानवमी को मैया को फलों की सवामणि का भोग लगाया जाएगा। 

कोर कमेटी के अनुसार कल  समिति सदस्य बालकिशन शाह,अलीबाग के घर मंगलपाठ का आयोजन किया गया जिसमे अर्हम ग्रुप,अलीबाग के द्वारा मंगलपाठ का वाचन किया गया। आज अष्टमी तिथि को कुसुम मिश्रा,बैंगलोर के घर भजनोत्सव का आयोजन होगा, जिसका प्रसारण समिति के फेसबुक पर लाइव किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................