खेल एवं सांस्कृतिक टूर्नामेंट में कृषि महाविद्यालय भुसावर का रहा शानदार प्रदर्शन
भरतपुर, 10 अक्टबर। श्रीकर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक टूर्नामेंट में कृषि महाविद्यालय भुसावर का शानदार प्रदर्शन रहा है।
महाविद्यालय के डीन डॉ. उदयभान सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की पूजा चौधरी को बेस्ट महिला एथलीट अवार्ड से नवाजा गया है। पूजा चौधरी ने इस टूर्नामेंट में 800 मीटर व 1500 मीटर दौड प्रतियोगिताओें में दो स्वर्ण पदक जीते है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के पदकों की घोषणा की गयी, जिसमें महाविद्यालय के दिलराज सैनी ने मूक अभिनय में स्वर्ण पदक तथा राहुल जाखड, अन्नु पलसानिया, पलक यादव, गोविन्द शर्मा, मीतेश स्वर्णकार व जीतेन्द्र वर्मा ने मोनोएक्टिंग में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बताया कि रंगोली में मनीषा गुर्जर तथा आशुभाषण प्रतियोगिता में निशित श्रीवास्तव को कांस्य पदक प्रदान किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में गोमी चौधरी को एक स्वर्ण व एक रजत पदक मिला है। खेल प्रभारी डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि इस अन्तरमहाविद्यालय टूर्नामेंट में कृषि महाविद्यालय भुसावर को विभिन्न प्रतियोगिताओं में पॉच स्वर्ण, तीन रजत व चार कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक मिले हैं। इस टूर्नामेंट में कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के अन्तर्गत आने वाले 18 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
- कोशलेन्द्र दत्तात्रेय