रोजगार सहायता शिविर 16 अक्टूबर को, युवा रोजगार मेले से जुड़कर उठाऐं लाभ

Oct 10, 2025 - 12:51
 0
रोजगार सहायता शिविर 16 अक्टूबर को, युवा रोजगार मेले से जुड़कर उठाऐं लाभ

भरतपुर, 10 अक्टूबर। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर  का आयोजन 16 अक्टूबर गुरूवार को प्रातः 9ः30 बजे किला स्थित रोजगार कार्यालय में किया जायेगा।
उप निदेशक जिला रोजगार कार्यालय रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि निजी क्षेत्र की कम्पनी साइफ्यूचर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल पंप एंड मोटर प्राइवेट लिमिटेड, आमधाने प्राइवेट लिमिटेड, रक्सा सिक्योरिटी सर्विसेज लिमिटेड, पुखराज हेल्थकेयर, बजाज लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड, यशस्वी ग्रुप, जीफॉरएस सिक्योर सॉल्यूशंस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, इनोवेशन सोर्स, सुरेंद्र एंटरप्राइजेज, भारतीय जीवन बीमा निगम आदि कम्पनियां रोजगार मेले में भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि आईटीआई ऑल ट्रेड्स, पॉलीटेक्निक, बी-टेक, टेलीकॉलर एंड कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एक्ज्यूकेटिव, मैकेनिक, सहायक कर्मचारी, ऑफिस एक्ज्यूकेटिव, सिक्योरिटी गार्ड एंड सिक्योरिटी सुपरवाईजर, वैलनेस एडवाइजर, फील्ड मेन एण्ड फील्ड ऑफीसर, तकनीकी कर्मचारी, ट्रेनी, हैल्पर, हाऊसकीपिंग स्टाफ आदि के विभिन्न पदों हेतु 5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई पासआउट, अपेरिंग एवं डिप्लोमा, स्नातक, उच्च स्नातक आदि योग्यताओं तथा आयु 18 से 35 वर्ष होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक शिविर में बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता के मूल सर्टिफिकेट्स की फोटोप्रति का एक सैट, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आईडी प्रूफ की फोटोप्रति शिविर स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होेंने बताया कि अभ्यर्थियों को आने जाने का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................