शहरी सेवा शिविर में लोगों को पट्टे और अन्य सेवा मिलने से उनके चेहरे खुशी से खिल उठे
तखतगढ़ (बरकत खान) नगर पालिका सभागार में शहरी सेवा शिविर 2025 राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत् उक्त वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा डीडीटी पाउडर का छिड़काव किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा 69ए के तहत निस्तारित 02 प्रकरण भूखंडों के उप विभाजन/ पुर्नगठन में जारी स्वीकृति 1 प्रकरण निस्तारित घर घर कचरा संग्रहण/ सफाई के प्राप्त प्रकरण 2 निस्तारित GVPs प्रकरण 5 निस्तारित व्यक्तिगत घरेलू शौचालय 1 प्रकरण निस्तारित स्ट्रीट लाइट लगाने मरम्मत संबंधित निस्तारित 27 प्रकरण जन्म मृत्यु विवाह पंजीयन से संबंधित 3 प्रकरण निस्तारित आज किए गए वृक्षारोपण की संख्या 10 समेकित बाल विकास सेवाएं योजना कार्यक्रम का प्रचार प्रचार 350 प्रकरणो का निस्तारण पूरक पोषाहार के लाभार्थी की के 171 प्रकरण निस्तारित प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की जानकारी व आवेदन 70 प्रकरण निस्तारित पोषण ट्रेकर पर FRS एवं e - KYC किये गये कुल लाभर्थियों के 171 प्रकरण निस्तारित विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराये गये लोगों के 350 प्रकरण निस्तारित सामाजिक सुरक्षा पेंशन वार्षिक सत्यापित पेंशनर्स निस्तारित 2 प्रकरण पालनहार योजना में नवीनीकरण सत्यापन करवाने वाले बच्चों के 1 प्रकरण निस्तारित किए।
उक्त शिविर कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ललित रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी, कनिष्ठ लिपिक गोपाल चौहान, रतन सांखला, रमेश नाथ, हरीश कुमार राठौड़, जितू घाची, राजेन्द्र नामा, बिजली विभाग कार्मिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कार्मिक मौजूद रहे