धन रुपी पीळी लेने उमड़े गुरलां के ग्रामीण
गुरलां (बद्रीलाल माली) भीलवाड़ा उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 758 पर स्थित गुरलां गांव के ग्रामीण शनिवार सुबह पांच बजे से धन रुपी पीळी लेने रगसपुरिया चोराया के पास पीळी की खदान पर पहुंचे। गांव में धनतेरस शनिवार रविवार को मनाने के कारण सुबह जल्दी परिवार सहित पीळी लेने रगसपुरिया चोराया गए। धन तेरस पर पीळी लाने की परम्परा के कारण परिवार सहित कई नवयुवक, महिला,पुरुष व बच्चे पैदल व मोटरसाइकिलों से पीळी लेने गए। पीळी की खदान पर दीपक अगरबत्ती करके धन रुपी पीळी को घर लेकर आएं।