लोहार्गल सिद्धपीठ वेंकटेश बालाजी मंदिर में हुआ अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
वेंकटेश भगवान के अन्नकूट में 56 प्रकार के व्यंजनों का लगा भोग
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित श्री सिद्ध पीठ वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में बुधवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया l वेंकटेश भगवान का दरबार को अलौकिक फूलों से श्रृंगार भी किया गया l लोहार्गल सिद्ध पीठ श्री वेंकटेश बालाजी देवस्थान मंदिर के स्वामी अश्वनी आचार्य महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्नकूट महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में दोपहर 12:15 बजे भगवान वेंकटेश के अन्नकूट में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट प्रसादी दिन भर श्रद्धालुओं को वितरित की गई l महाराज श्री के अनुसार अन्नकूट प्रसादी के दौरान दिनभर मंदिर परिसर में प्रसादी का भी आयोजन हुआ जिसमें दूरदराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l सिद्ध पीठ वेंकटेश बालाजी मंदिर श्री अश्विनी आचार्य महाराज से अनुकूट महोत्सव के दौरान दूरदराज से आए हुए श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया l