कार्तिक समापन पर ठाकुर जी को लगाया अन्नकूट की प्रसादी का भोग
सकट कस्बा स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर में गुरुवार को कार्तिक समापन के मौके पर कार्तिक स्नान करने वाली महिला श्रद्धालुओं की और से सामुहिक अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया। मंदिर के महंत देवादास महाराज ने बताया कि इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजित भगवान श्री कृष्ण राधा जी गणेश जी हनुमान जी व शिव परिवार की प्रतिमाओं की पुजा अर्चना की और मत्था टेक मन्नत मांगी वही मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के द्वारा भजन कीर्तन किया भी किया गया। इस मौके पर मंदिर में विराजित राधा कृष्ण जी गणेश जी हनुमान जी व शिव परिवार की प्रतिमाओं की फूल बंगला झांकी सजाई गई और भगवान की आरती करने के बाद ठाकुर जी को अन्नकूट की प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को पंगत में बैठाकर अन्नकूट की प्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर जगदीश प्रसाद मीना, रामखयाली मीना, गोपाल पांचाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

