नगरपालिका कामां द्वारा दिए गए ठेके में ठेकेदार द्वारा अंबेडकर भवन निर्माण में ली गई घटिया सामग्री
कामां (डीग/ रेखब चन्द शर्मा) :नगरपालिका कामां द्वारा अंबेडकर भवन के निर्माण का कार्य एक ठेकेदार को सौंपा गया था, ताकि क्षेत्र के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों, शिक्षा तथा सामुदायिक बैठकों के लिए एक उपयुक्त स्थल उपलब्ध हो सके। यह भवन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर बनाया गया था, इसलिए इसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक था लेकिन निर्माण कार्य के दौरान यह पाया गया कि ठेकेदार द्वारा बेहद घटिया और निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया।निर्माण में घटिया ईंट, कमज़ोर सीमेंट और खराब गुणवत्ता की बजरी का उपयोग होने से भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
निर्माण क्षेत्र में दरारें दिखाई देने लगा एवं भवन का फर्श टूट गया है जिससे स्पष्ट होता है कि काम निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया गया है। यह स्थिति जनता के धन का दुरुपयोग तो है साथ ही भविष्य में इस भवन का उपयोग करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न होता है।अंबेडकर भवन एक सामाजिक महत्व का केंद्र होगा, जहाँ समाज के सभी वर्गों की भागीदारी होगी। ऐसे में इस निर्माण कार्य में लापरवाही या भ्रष्टाचार बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हो सकता। नगरपालिका प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर निर्माण की गुणवत्ता की जाँच करवानी चाहिए तथा ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इसप्रकारकीअनियमितताएँ न हों।इस भवन का निर्माण सम्मान, समानता और सामाजिक न्याय की भावना के साथ होना चाहिए था, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते किया घटिया सामग्री का उपयोग।