सामाजिक सुरक्षा पेंशन की वार्षिक भौतिक सत्यापन की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 तक

पेंशनर्स अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए एक से अधिक माध्यमों का कर सकेंगे उपयोग

Nov 7, 2025 - 13:52
 0
सामाजिक सुरक्षा पेंशन की वार्षिक भौतिक सत्यापन की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 तक
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। पेंशनर्स को किसी भी एक माध्यम से वार्षिक भौतिक सत्यापन अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 तक करना आवश्यक है, ताकि उन्हें नियमित रूप से पेशन का लाभ मिलता रहे।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्यामसुन्दर शर्मा ने बताया कि पेंशनर्स अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए एक से अधिक माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। पेंशनर्स अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन हेतु ई-मित्र कियोस्क, ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अंगुली सेे बायोमैट्रिक सत्यापन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेंशनर्स वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए विकसित एन्ड्राइड मोबाइल एप्प Rajasthan Social security Pension and Aadhar FaceRD के माध्यम से लाभार्थी के फेस रिकॉग्निशन के आधार पर भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों माध्यमों में से किसी पेंशनर का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में पेंशनर की संबंधित पेशन स्वीकृतिकर्ता अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी अथवा विकास अधिकारी) पेंशन पोर्टल SSP.Rajasthan.gov.in  पर लॉगइन कर संबंधित पेंशनर का पीपीओ नम्बर दर्ज करने पर उक्त पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त सत्यापन की प्रक्रिया से पेंशनर का वार्षिक सत्यापन नहीं होने पर पेंशनर को संबंधित स्वीकृति अधिकारी के कार्यालय में स्वयं के दस्तावेजों यथा पीपीओ, जनाधार आदि के साथ व्यक्तिशः उपस्थित होना होगा। उनके दस्तावेजों की जांच के आधार पर संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी द्वारा उनका वार्षिक भौतिक सत्यापन किया जाएगा। भौतिक साथापन करते समय संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी के आधार से जुडे मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से पेंशनर का वार्षिक सत्यापन किया जा सकेगा। वार्षिक सत्यापन के समय स्वीकृक्तिकर्ता अधिकारी द्वारा एक घोषणा का चयन करना होगा जिसमें उल्लेखित होगा कि मैंने पेंशनर के दस्तावेजों को व्यक्तिशः जांच लिया है एवं पेंशनर मेरे समक्ष व्यक्तिशः उपस्थित हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे पेंशनर्स जो अत्यधिक वृद्धावस्था (शारीरिक एवं मानसिक अक्षम) जो घर से बाहर जाने में असमर्थ है, एन्ड्राइड मोबाइल एप्प के माध्यम से वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................