जल संरक्षण और गौसेवा का संगम; वंदे गंगा अभियान के तहत गौशाला में हुआ जल कुंड पूजन

May 27, 2026 - 19:19
 0
जल संरक्षण और गौसेवा का संगम; वंदे गंगा अभियान के तहत गौशाला में हुआ जल कुंड पूजन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार द्वारा संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत बुधवार को अभियान के तीसरे दिन गढ़ी सावलदास स्थित गौशाला मंदिर श्री लाल जी महाराज में जल संरक्षण एवं गौसंरक्षण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भरतपुर उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने जल कुंडों का विधिवत पूजन कर जल बचाने और गौवंश संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान गौशाला में मौजूद गौवंश की पूजा-अर्चना की गई तथा उन्हें हरा चारा खिलाकर गौसेवा की भावना को प्रोत्साहित किया गया। एसडीएम भारती गुप्ता ने गौशाला में गौवंश के स्वास्थ्य, देखभाल एवं उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
एसडीएम भारती गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान केवल जल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से आमजन में पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रामकिशन महावर ने उपस्थित अधिकारियों, गौशाला प्रबंधन समिति एवं गणमान्य नागरिकों से जल संरक्षण और स्वच्छता गतिविधियों को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौसंरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण दोनों ही स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं।
इस दौरान गौशाला में एक गोष्ठी का आयोजन कर उपस्थित गौपालकों और पशुपालकों को जल संरक्षण अभियान की जानकारी दी गई। बीवीएचओ सेवर डा० पीपी सिंह एवं डॉ. राजेश गोयल द्वारा गौशाला में बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 100 गायों को कृमिनाशक दवा पिलाई गई, 60 गायों की बांझ निवारण चिकित्सा की गई, 50 गायों के गर्भ परीक्षण किए गए तथा 67 गायों का उपचार किया गया।
इसके अतिरिक्त जिले की समस्त गौशालाओं में साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा नोडल स्तर पर संबंधित गौशालाओं में बांझ निवारण एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान गौवंश को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।
इस अवसर पर भरतपुर तहसीलदार अजय पारीक सहित स्थानीय नागरिकों, गौसेवकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान में उत्साह पूर्वक भाग लिया। अंत में गौशाला प्रबंधन समिति द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................