नवनियुक्त वृताधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने किया पदभार ग्रहण
वैर (भरतपुर/कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान में चल रही तबादला प्रक्रिया के तहत हाल ही पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा जारी की गई तबादला सूची में झुंझुनु से तबादला होकर भुसावर वृत्त में वृत्ताधिकारी के पद पर लगाये गये वीरेन्द्र शर्मा ने पदभार संभाल लिया। जहां उन्होने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस का जो ध्येय वाक्य है आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर इस पंक्ति को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जायेगा। वहीं आमजन को कोई असुविधा नही हो और परिवादियों की ढंग से सुनवाई की जायेगी।
सर्किल क्षेत्र में आने वाले थानों पर मुकदमों का त्वरित निस्तारण करवाते हुए परिवादियों को राहत प्रदान करने का कार्य किया जायेगा। वृताधिकारी वीरेन्द्र शर्मा के आगमन की सूचना के बाद विभिन्न संगठनों के लोगो ने पहुॅचकर उनका साफा माला पहनाते हुए स्वागत किया है। नवनियुक्त वृताधिकारी वीरेन्द्र शर्मा सहित स्टाफ द्वारा वृताधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा का माला साफा पहनाकर प्रतीक चिंह देते हुए भावभीनी विदाई दी।


