शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की

Nov 15, 2025 - 07:45
 0
शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की

जयपुर में शुक्रवार रात बदमाशों ने दो दोस्तों को गोली मार दी। वह परिचित की शादी में शामिल होकर कार से लौट रहे थे। तीन बाइक पर आए छह बदमाश अंधाधुन फायरिंग कर फरार हो गए। घायल दोनों दोस्तों का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पर्चा बयान पर FIR दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

SHO (आदर्श नगर) मनीष गुप्ता ने बताया- फायरिंग की वारदात घाटगेट स्थित अंकुर सिनेमा के पास हुई। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मोहम्मद शाहिद उर्फ धाबा (32) और खोह नागोरियान निवासी आफताब (28) को गोली मारी गई है।

घटनाक्रम के मुताबिक, फायरिंग में घायल मोहम्मद शाहिद और आफताब अपने तीन दोस्तों के साथ कार से आगरा रोड पर एक परिचित की शादी में गए थे। शादी में शामिल होकर पांचों दोस्त कार से वापस लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे घाटगेट स्थित अंकुर सिनेमा के पास कार रोकी।

  • 6 बदमाशों ने अंधाधुन फायरिंग की

कार से उतरकर पांचों दोस्त बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान 3 बाइक पर आए 6 बदमाशों ने उन पर अंधाधुन फायरिंग कर दी। दो-तीन हथियारबंद बदमाशों के फायर करने से मोहम्मद शाहिद के जांघ में और आफताब के कंधे में गोली लगी। लहूलुहान हालत में दोनों के रोड पर गिरने पर बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। घायल दोनों दोस्तों को उनके साथियों ने कार से SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

हॉस्पिटल में कार छोड़कर तीनों दोस्त भी भाग निकले। मेडिकल सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस SMS हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान पर FIR दर्ज की। पुलिस प्रारम्भिक पूछताछ में आपसी रंजिश के चलते गोली मारना सामने आया है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................