जमीन विवाद में दिनदहाड़े व्यक्ति पर जानलेवा हमला, लाठी-हॉकी से किया वार

May 16, 2025 - 20:04
 0
जमीन विवाद में दिनदहाड़े व्यक्ति पर जानलेवा हमला, लाठी-हॉकी से किया वार

अलवर (अनिल गुप्ता) शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में स्थित प्रताप ऑडिटोरियम के समीप शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी और हॉकी से बुरी तरह पीटकर शहर के स्कीम-1 निवासी सुनील कुमार गुप्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि महुआ खुर्द क्षेत्र में स्थित उनकी जमीन को धोखाधड़ी से स्थानीय निवासी शैलेंद्र मीणा, आजाद खान, कबूल और रामकिशन ने हड़प लिया है। वह पिछले काफी समय से न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसी रंजिश को लेकर उक्त लोगों ने उन पर दिनदहाड़े हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................