बस स्टैंड पर मातृ एवं शिशु सुविधा केंद्र का शुभारंभ: अब महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधा

Nov 21, 2025 - 12:56
 0
बस स्टैंड पर मातृ एवं शिशु सुविधा केंद्र का शुभारंभ: अब महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधा

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिला कलैक्टर ने शुक्रवार को अलवर बस स्टैंड परिसर में मातृ एवं शिशु सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। लगभग 35 लाख रुपये की लागत से नगर विकास न्यास द्वारा तैयार किए गए इस आधुनिक केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। यह सुविधा केंद्र विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाया गया है, जो सफर के दौरान अपने छोटे बच्चों को दूध पिलाने या आराम देने के लिए सुरक्षित स्थान तलाशती हैं। अब बस स्टैंड परिसर में आने वाली महिलाओं को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वहीं केंद्र में बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पीने के पानी और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा गया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है और आने वाले समय में ऐसे और केंद्र भी विकसित किए जाएंगे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................