विधुत समस्या को लेकर प्रदर्शन, दिया समस्या समाधान का आश्वासन

Nov 21, 2025 - 12:58
 0
विधुत समस्या को लेकर प्रदर्शन, दिया समस्या समाधान का आश्वासन

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को थानागाजी विधायक कांतिप्रसाद मीना के नेतृत्व में किसानों ने बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालय परिसर में धरना दिया गया। जबकि इससे पूर्व किसानों ने गत दिनों एसडीएम सीमा मीना को ज्ञापन सौंपा था। विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा दिन में विधुत सप्लाई देने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। धरना करीब आधा घण्टे तक चला। थानागाजी विधायक कांतिप्रसाद मीना ने बताया कि लंबे समय से थानागाजी विधानसभा  क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों की बिजली की समस्या चल रही है। इसको लेकर काश्तकार परेशान थे। किसानों से चर्चा हुई। इसके पश्चात विधुत विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। किसानों ने 21 नवम्बर ने धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। लोग आ भी गए और धरने पर बैठ गए। मौके पर विधुत विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि ट्रांसफॉर्मर की समस्या है। जोकि 30 नवम्बर तक हल हो जाएगी एवं 1 दिसम्बर से दिन में 6 घण्टे विधुत सप्लाई दे देंगे। रोहिताश्व शर्मा धौलान ने बताया कि उनके क्षेत्र श्रीचन्दपुरा, कुंडरोली, नया गांव बोलक़ा, धमरेड, दुब्बी, अनावाड़ा के के किसानों ने पूर्व में विधुत समस्या को लेकर एसडीएम सीमा मीना को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन में बताया था कि उनका क्षेत्र सरिस्का से लगता हुआ है। जिसकी वजह से जंगली जानवरों का भय रहता है तो किसानों को दिन में देने के मांग थी। ज्ञापन में समस्या समाधान का 21 नवम्बर तक समय दिया गया था। लेकिन समस्या को समाधान नही होने के कारण शुक्रवार थानागाजी विधायक के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय के समक्ष विधायक कांतिप्रसाद मीना के नेतृत्व में धरना दे विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। एक्सईएन केसी वर्मा ने बताया कि किसानो की दिन में बिजली देने की मांग को लेकर कार्यालय पर आए थे। जबकि हम दिन में बिजली देने के लिए 30 नवम्बर तक सक्षम नही है। हमारे 132 पावर ग्रिड में 50केवी एमवी का ट्रांसफार्मर लग रहा है। पहले 25-25 के दो ट्रांसफॉर्मर थे। 25 के स्थान पर 50 केवी का ट्रांसफार्मर कर रहे है। जिससे 75केवी का हो जाएगा। पहले 50 कैपिसिटी थी अब 75 की कैपिसिटी हो जायेगी। अभी 10 दिन के लिए इस पर काम चल रहा है। लेकिन वर्तमान में 25केवी का ही ट्रांसफॉर्मर कार्य कर रहा है। 1 दिसम्बर तक दूसरा ट्रांसफॉर्मर जीएसएस पर चार्ज कर देंगे। उसके बाद कोशिश करेंगे की लोड पूरा मिल जाएगा तो दिन में विधुत सप्लाई देने की पूरी कोशिश करेंगे। किसानों को आश्वस्त किया है कि दिन में 6 घण्टे विधुत सप्लाई देने का प्रयास करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................