बकाया बिजली बिल वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने कार्यवाही करते हुए कनेक्शन काटे
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
बिजली बिल समय जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग की कार्यवाही से उपभोक्ता में मचा हड़कंप। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड रामगढ़ की और से सहायक अभियंता ओ. पी. अग्रवाल के निर्देशन में ग्राम अलावड़ा में विद्युत बिजली बिल बकाया वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मी मीणा की मौजूदगी में कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई। कनेक्शन काटने की कार्यवाही को देखकर कई बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया और कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बिल जमा करा दिये। जिन्होंने ने कनेक्शन काटने की चेतावनी के बावजूद विद्युत विभाग का 53218 रुपए बकाया बिल जमा नहीं कराने वाले 5 उपभोक्ताओं के मौके पर कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मी मीणा की मौजूदगी में कनेक्शन काटे गए।
इस बकाया बिल वसूली और कनेक्शन काटने की कार्यवाही के दौरान कु.लक्ष्मी मीना कनिष्ठ अभियंता रामगढ़, बाबू लाल शर्मा फीडर इंचार्ज अलावड़ा व फीडर इंचार्ज संजय शर्मा, प्रवेश कुमार, कैलाश शर्मा ने कनेक्शन काटने की कार्यवाही की । कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मी मीणा ने बताया जो भी उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं कराएंगे उनके खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्यवाही जारी रहेगी।