लक्ष्मणगढ़ के न्यायालय परिसर तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा मनाया संविधान दिवस मनाया
संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक पठन
लक्ष्मणगढ।(दिनेश लेखी) । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, लक्ष्मणगढ़ के अन्तर्गत न्यायालय परिसर में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संविधान की प्रस्तावना का अपर जिला एवं सेश्न न्यायाधीश गोपाल सैनी की अध्यक्ष्यता में सामूहिक पठन किया गया।
तालुका सचिव धीरज सिंह ने बताया कि इस अवसर पर संवैधानिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर व्याख्यान आयोजित किया एवं विधिक जागरूकता और जुडाव बढाने के लिए संवैधानिक विषयों पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया साथ ही मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों के संबध में जानकारी दी। इस कार्यकम में बार अध्यक्ष प्रहलाद चौधरी व अधिवक्तागण एवं समस्त कर्मचारी मौजूद थे।

