एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य करने पर 3 एसडीएम राज्य स्तर पर सम्मानित

वर्चुअल समारोह में जिला कलक्टर ने प्रदान किये प्रमाण पत्र

Nov 27, 2025 - 13:31
Nov 27, 2025 - 15:22
 0
एसआईआर में श्रेष्ठ कार्य करने पर 3 एसडीएम राज्य स्तर पर सम्मानित
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  मतदाता सूची विशेष गहन पुननिरीक्षण कार्यक्रम में प्रदेशभर में गणना प्रपत्र डिजिटाईजेशन में अग्रणी 25 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों का निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा गुरूवार को वर्चुअल समारोह में सम्मानित किया गया। वीसी के माध्यम से जुडे हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने जिले के 3 चयनित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसआईआर में गणना प्रपत्र डिजिटाईजेशन कार्य टीम भावना की बदौलत भरतपुर जिला अग्रणी पंक्ति में हैं। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक टीम के रूप में कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप कार्य को पूरा किया हैं इसके लिए एसआईआर कार्य से जुडे सभी कार्मिक बधाई के पात्र हैं। प्रदेशभर में 25 निर्वाचक पदाधिकारियों में भरतपुर जिले 3 अधिकारी शामिल हैं जिनमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी वैर चौथे स्थान पर, नदबई 13वें स्थान तथा बयाना 18वें स्थान पर हैं। विधानसभा वैर में एसआईआर गणना प्रपत्र डिजिटाईजेशन 91.13 प्रतिशत, नदबई में 88.52 प्रतिशत, बयाना 87.94 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी वैर गंगाधर मीणा, बयाना दीपक मित्तल, नदबई सचिन यादव को निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।  इस अवसर पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी भरतपुर भारती गुप्ता, भुसावर राधेश्याम मीणा सहित निर्वाचन कार्य से जुडे सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................