नालियाें की सफाई नहीं, गंदा पानी सड़क पर, लोग परेशान
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) मालाखेड़ा रोड खंड मुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बगल में सेड माता मंदिर हनुमान, शिव, मंदिर, जैन मंदिर , विद्यालयों को जाने वाले रास्ते पर नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। मजूबरन लोग एक माह से इसी गंदे पानी में से आने जाने के लिए मजबूर हैं। लोगों का आरोप है कि सफाई कर्मी कभी-कभार आते हैं और खानापूर्ति कर चले जाते हैं। दो दिन बाद फिर से से नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है। इसलिए आसपास के लोग खुद ही नाली की सफाई कर रहे हैं।
इस मार्ग से होकर स्कूली बच्चे धार्मिक लोगों का आवागमन हमेशा बना रहता है कई मर्तबा तो वाहनों के तेज गति के निकलने से लोगों के कपड़े नाली के गंदे पानी से खराब हो जाते हैं।
अब सड़क के इस मार्ग से होकर आना जाना मुश्किल हो गया है। इस टूटी सड़क पर पर एक माह से नाली का गंदा पानी बह रहा है। बस स्टैंड को आने जाने के लिए भी लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं। जहां पानी सड़क पर बह रहा है।आम राहागीरों का कहना है कि सड़क पर बह रहे पानी से आने जाने में काफी परेशानी होती है। स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी जहांगीरों एवं धार्मिक लोग भी इसी पानी से निकल रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि नाली की सफाई करके लोगों को राहत पहुंचाई जाए।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि मामला जानकारी में है। इसका निरीक्षण भी किया गया है। जिस नाली से पानी सड़क पर आ रहा है। इसकी गहराई से सफाई की जाएगी । शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।


