आवासीय क्षेत्र में यातायात की एक गंभीर समस्या, स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

Dec 3, 2025 - 12:25
 0
आवासीय क्षेत्र में यातायात की एक गंभीर समस्या,  स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) आवासीय क्षेत्र में यातायात की एक गंभीर समस्या की ओर भाजपा के जैकी खंडेलवाल ने नगर पालिका प्रशासन का ध्यानआकर्षित करते हुए बताया कि हमारी कॉलोनी प्रधान जी वाली गली की मुख्य सड़क पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही बहुत तेज होती है, खासकर सुबह और शाम के समय जब लोग कार्यालय या स्कूल जा रहे होते हैं। तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहन न सिर्फ ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि बच्चों, बुजुर्गों और पैदल चलने वालों के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करते हैं। 
 कॉलोनी में कई बच्चे रहते हैं, जो अक्सर खेलने के लिए बाहर निकलते हैं। तेज गति से चलने वाले वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।  कॉलोनी के बुजुर्ग और अन्य पैदल चलने वाले लोग सड़क पार करने में डर महसूस करते हैं। पिछले महीने इसी सड़क पर एक छोटी बच्ची बाल-बाल बची थी, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी।  आवासीय क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण होना चाहिए, लेकिन तेज रफ्तार यातायात के कारण यह संभव नहीं हो पाता है। 
कॉलोनी के लोगो ने इस समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाएँ जाने की मांग की है। हमारा सुझाव है कि कस्बे की मुख्य सड़क पर, विशेष रूप से स्कूल, पार्क या व्यस्त चौराहे जैसी महत्वपूर्ण जगहों पर नगर पालिका क्षेत्र में, मानक स्पीड ब्रेकर लगाए जाएँ।
नगर पालिका प्रशासन को कई मर्तबा अवगत कर दिया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेंऔर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लगवाने की व्यवस्था करें। इससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि सभी निवासियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि यह मामला प्रसंज्ञान में नहीं आया है शीघ्र ही आवासीय क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है