घर में इकट्ठे हुए कचरे से बना सकते हैं नेचुरल खाद
खैरथल (हीरालाल भूरानी) नगर निगम अलवर द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत कुछ महिलाएं घर-घर जाकर समझा रही हैं हैं की जो भी कचरा घरों में इकट्ठा होता है वह हम बेकार ही फेंक देते हैं जबकि इसका सदुपयोग किया जा सकता है ।
महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि कचरे को बाहर फेंकने की बजाय इसे हम पौधों में सब्जियों में घरों में जो लगाई जाती हैं इसमें डाल सकते हैं जो की नेचुरल खाद का कार्य करता है ।
इसी संदर्भ में आज कुछ महिलाओं ने घरों में जाकर परिवारों को औरतों को प्रेक्टिकल करके दिखाया और उन्हें इस बात की प्रेरणा दी कि कचरे को हम खाद के रूप में पौधों में और घर में लगी सब्जियों आदि में डाल सकते हैं ।