आर नाइन ग्रुप का सेवा अभियान 2100 नए कपड़े लोगों को बांटे
खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्था आर नाईन ग्रुप की ओर से बुधवार को आनंद नगर कॉलोनी स्थित स्वामी टेऊराम चौक पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया।
इस सेवा कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद महिला-पुरुषों ने पहुंचकर नए ब्रांडेड कपड़े और जूते-चप्पल प्राप्त किए। संस्था ने जरूरतमंदों की गरिमा बनाए रखने की भावना के साथ, मात्र 10 रुपए की प्रतीकात्मक राशि पर लगभग 2100 नए कपड़े और करीब 1600 जोड़ी जूते-चप्पल वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभगुरु स्वामी ध्यानगिरी महाराज, स्वामी लीलाशाह महाराज और स्वामी टेऊराम महाराज के जयघोष के साथ हुआ। यह आयोजन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें समाजसेवियों ने उल्लेखनीय सहयोग दिया।
कार्यक्रम का वितरण कार्य बड़े अनुशासन और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, ताकि सभी लाभार्थियों को सहजता से सामग्री प्राप्त हो सके। इस अवसर पर आर नाईन ग्रुप के सदस्य राजकुमार चचलानी, हरीश जयवानी, संजय गंगवानी, ईश्वर दासवानी, विजय बच्चानी, राजकुमार लालवानी, महेश खजनानी, लाजपत न्यायालय, राजकुमार कलवानी, चाचू बलानी, काया सोनी, गोपाल निभवानी, राजकुमार निहलानी, महेश जयवानी, संदीप जयवानी, इंदर गंगवानी, कारा सतगुरु सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर खैरथल नगर परिषद सभापति हरीश रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के वरिष्ठ प्रवक्ता हीरालाल भूरानी के साथ सिंधी पंचायत के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने सेवा कार्य की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।