सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट कार्यक्रम का शुभारंभ: सोशल मीडिया साइबर योद्धाओं की जयपुर में बैठक आयोजित हुई

Dec 8, 2025 - 13:02
 0
सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट कार्यक्रम का शुभारंभ: सोशल मीडिया साइबर योद्धाओं की जयपुर में बैठक आयोजित  हुई

जयपुर (शफीक मंसूरी ) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, दुर्गापुरा में आयोजित सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को अपने उद्बोधन से ऊर्जा और नई दिशा प्रदान की। सोशल मीडिया पूर्व जिला संयोजक रोहित नायक सरकार ने बताया कि इनके मार्गदर्शन ने प्रत्येक कार्यकर्ता के भीतर संगठन, सेवा और समर्पण की भावना को और प्रबल किया। भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी  हीरेन्द्र कौशिक, प्रदेश आईटी संयोजक अविनाश जोशी, कोटा संभाग प्रभारी रजनीश सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस प्रेरक क्षण को गर्व के साथ महसूस किया।
संभाग प्रभारी रजनीश सिंह राणा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक बैठक नहीं, बल्कि डिजिटल शक्ति, सकारात्मक संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का सशक्त संदेश था।
नायक ने कहा कि मंच संचालन का दायित्व प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक अजय विजयवर्गीय द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया संगठन के मजबूत नेतृत्व की उपस्थिति में डिजिटल संवाद को और सशक्त बनाने का यह महत्वपूर्ण सत्र सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सभी संभाग प्रभारियों, जिला एवं विधानसभा संयोजकों, जिला संयोजक/सह-संयोजक तथा
सभी सक्रिय साइबर योद्धाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा और नए संकल्पों का संचार किया। यह कार्यक्रम डिजिटल मोर्चे पर नई रणनीतियों और मजबूत टीमवर्क को समर्पित रहा।
बैठक में, सोशल मीडिया प्रदेश सदस्य रुद्रप्रताप सिंह , आईटी कोटा संभाग सह प्रभारी जितेंद्र सिंह, जिला सह संयोजक भावना सिंह, आईटी जिला संयोजक भुनेश गोस्वामी, रामलखन शाक्यवाल, रामराज सुमन, मंडल सह संयोजक वनीता, आनंद सेन, नीरज नायक, नितीन, विक्रम यादव, दिव्या गिरि, अजय मेघवाल, लोकेश कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................