बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान पोस्टर का हुआ विमोचन, आमजन बाल-विवाह रोकथाम अभियान में सहभागिता निभायें- जिला कलक्टर

Dec 8, 2025 - 13:06
 0
बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान पोस्टर का हुआ विमोचन, आमजन बाल-विवाह रोकथाम अभियान में सहभागिता निभायें- जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत 100 दिवसीय अभियान के तहत 27 नवम्बर 2025 से 8 मार्च 2026 तक सामुदायिक स्तर पर सहभागिता निर्धारित किये जाने हेतु पोस्टर का विमोचन सोमवार को समस्त जिलाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने बताया कि आमजन भी बाल विवाह रोकथाम अभियान में सहभागिता निभायें एवं बाल-विवाह रोकथाम के लिए बाल-विवाह की सूचना चाईल्ड हैल्पलाईन नम्बर 1098 पर सूचित कर सकते हैं।
जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 27 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के माध्यम से जागरूकता पैदा करने के लिए गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। द्वितीय चरण में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे के धार्मिक नेताओं की बाल विवाह न कराये जाने हेतु शपथ कार्यक्रम, विवाह भवन, बैंड पार्टियों,डीजे कैटरर्स और टेंट हाउस के सेवा प्रदाताओं से बाल विवाह के विरुद्ध सूचना और संचार सामग्री प्रदर्शित करने और सीएमपीओ के द्वारा विवाह के अवसरों पर स्थानीय पुलिस और सामुदायिक स्वंयसेवकों के साथ समन्वय में सतर्कता सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि अभियान की श्रृंखला में अन्तिम तृतीय चरण में 1 फरवरी  से 8 मार्च 2026 तक सामुदायिक स्तर पर सहभागिता और स्वामित्व मजबूत करने के लिए ग्राम सभा की बैठकों और नगरपालिका वार्ड सभाओं में बाल विवाह को एक विशिष्ट एजेंडा के रूप में शामिल किया जाना, बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए बैठक आयोजित करना, सूचना एवं संचार सामग्री, दीवार पेंटिंग और पोस्टर प्रमुखता से प्रदर्शित करना एवं सतर्कता के लिए सीएमपीओ और समुदाय के सदस्यों के बीच नियमित संचार बनाये रखा जाना है।
इस अवसर पर डीएफओ बीबी चेतन, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, शहर राहुल सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................