जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2025 राजस्थान की दुर्लभ एवं लुप्त होती कला-संस्कृति को मिलता है संरक्षण, संवर्धन- डीएम

Dec 10, 2025 - 14:05
 0
जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2025 राजस्थान की दुर्लभ एवं लुप्त होती कला-संस्कृति को मिलता है संरक्षण, संवर्धन- डीएम
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत-विकसित राजस्थान के तहत बुधवार को बीडीए ऑडिटोरियम में जिला युवा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर कमर चौधरी रहे। 
जिला कलक्टर ने कहा कि युवा महोत्सव का उद्देश्य राजस्थान की दुर्लभ एवं लुप्त होती कला-संस्कृति का संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को उभारकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तैयार करते हैं। उन्होंने आरडी गर्ल्स कॉलेज की छात्रा शिवानी द्वारा केवलादेव नेशनल पार्क की बनाई सेंड आर्ट और मल्टी परपज विद्यालय की छात्रा सोनू लोधा द्वारा बनाई गई बाइक मॉडल की सराहना की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, भरतपुर संभाग दलबीर सिंह, नोडल अधिकारी एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनित कुमार शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुरेंद्र कुमार गोपालिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक अतुल कुमार चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। फिजिकल डिप्टी गंभीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संगीता फौजदार एवं नीलमा छाबड़ा द्वारा अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रतिवेदन युवा महोत्सव के नोडल प्रभारी एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अनित कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह कुंतल ने बताया कि प्रतियोगिताओं के परिणामों में महात्मा गांधी सिविल लाइन स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
ये रहे विजेता
सीडीईओ अनित कुमार शर्मा ने बताया कि  एग्जीबिशन ऑफ साइंस मेला (एकल) महात्मा गांधी सिविल लाइन स्कूल की छात्रा दिव्या अश्विनी, एग्जीबिशन ऑफ साइंस मेला (सामूहिक) सिविल लाइन स्कूल के छात्र सिद्धार्थ सैनी, मोहित, हर्षित तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सामूहिक लोकनृत्य में एटिश्का एंड पार्टी, एकल लोकनृत्य में एटिश्का गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सामूहिक लोकगीत में राहुल तोमर एंड पार्टी, एकल लोकगीत में प्रयाग गर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  उन्होंने बताया कि कविता लेखन में उच्चैन निवासी अंजली कुमारी ने, कहानी लेखन में अंजलि ने, चित्रकला में हरिओम, भाषण प्रतियोगिता में दर्शिता शर्मा, हस्तकला में निधि व हेमंत, वस्त्र कला में नंदिनी उपमन, कृषि उत्पाद में उत्कर्ष सोनी, माड़ना में श्रद्धा सोनी, खड़ताल में वैर की खुशी धाकड़,  फड़ में गौरव, भित्ति चित्र गौरव एवं भपंग में रूपवास निवासी रविंद्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को 1 हजार रुपये नगद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा द्वितीय-तृतीय स्थान के विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र गोपालिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा चीमा एवं कल्पना शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भानु प्रताप सिंह, जल सिंह, अशोक कुमार, योगेश कुमार, प्रधानाचार्य विशाल चौधरी, दिनेश सिंह, बबीता चौधरी, अनु चौधरी, भावना धनकर, रितु कुंतल, सीमा शर्मा, गरिमा कुमारी, तेजवीर सिंह, हरीश चतुर्वेदी, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, देवेंद्र कुमार, अदल सिंह, पहलाद सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................