जलग्रहण महोत्सव-2025 की संभाग स्तरीय  कार्यशाला का हुआ आयोजन

Dec 11, 2025 - 14:37
 0
जलग्रहण महोत्सव-2025 की संभाग स्तरीय  कार्यशाला का हुआ आयोजन

भरतपुर, (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय)। जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जलग्रहण महोत्सव की श्रंखला में गुरूवार को भरतपुर विकास प्राधिकरण ऑडिटोरियम में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
जिला कलक्टर ने कहा कि आज के समय में वर्षा जल संरक्षण महति आवश्यकता है कृषि के क्षेत्र में वर्षाजल के माध्यम से कम लागत में अधिक उपज लेने के साथ भूजल की बचत भी की जा सकती है। उन्होंने किसानों को वर्षा जल संरक्षण अपनाकर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। कार्यशाला में वर्षा जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, कृषि में नवाचार तथा परमपरागत व प्राकृतिक खेती को बढावा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा सारगर्भित उद्बोधन प्रस्तुत किये गये। संभाग से आये हुये परियोजना क्षेत्रों के लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव, सफलता की कहानियां व जनभागीदारी के उदाहरण साक्षा किये गये, जिसमे जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंच, जलग्रहण समिति पदाधिकारियों, प्रगतिशील किसानों एवं आमजन ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संभाग के सभी पॉच जिलों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में कराये गये कार्यो की प्रदर्शनी लगाई गई। 
राज्य में संचालित 159 परियोजनाओं में से राष्ट्र स्तर पर भरतपुर संभाग से दो परियोजनाओं बयाना एवं भुसावर के चयन होने पर उन परियोजनाओं के उत्कृष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रत्येक जिले से दो मार्गदर्शकों को प्रशस्ति पत्र मय स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा रानी, अतिरिक्त मुख्य अभियंता, जलग्रहण विकास बजरंग सहाय मीणा,  अधीक्षण अभियंता, धौलपुर लाखन सिंह मीणा,  अधीक्षण अभियंता, सवाईमाधोपुर संजय माथुर,  अधीक्षण अभियंता, करौली, कालीचरण लहरी, अधीक्षण अभियंता, डीग  करतार सिंह, अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में संभागभर के किसानों ने भाग लिया। 
---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है