एसआईआर अभियान के तहत भरतपुर जिले में 98.67 प्रतिशत मतदाता मैपिंग पूर्ण

Dec 11, 2025 - 14:35
 0
एसआईआर अभियान के तहत भरतपुर जिले में 98.67 प्रतिशत मतदाता मैपिंग पूर्ण

भरतपुर,(कैशलेन्द्र दत्तात्रेय)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे एसआईआर अभियान के अंतर्गत जिले में मतदाताओं की मैपिंग का कार्य तेजी से प्रगति पर है। गुरुवार तक पूरे भरतपुर जिले में कुल 10,45,614 मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है, जो कि 98.67 प्रतिशत है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि जिले में 14,034 मतदाता ऐसे हैं जिनकी मैपिंग शेष थी, जिनकी जानकारी गुरुवार, 11 दिसंबर तक संकलित कर ली गई है। इन शेष मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे ताकि उनका सत्यापन पूरा किया जा सके।
अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, स्वयं के रूप में मैप किये गये मतदाताओं की संख्या- 4,17,442 संतान के रूप में मैप किये गये मतदाताओं की संख्या - 6,28,172
उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को किया जाएगा। आमजन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अपने दावे एवं आपत्तियाँ प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन तथा परिगणना प्रपत्रों पर निर्णय सहित सभी कार्य 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक ईआरओ द्वारा समवर्ती रूप से संपादित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जारी प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपने नाम एवं विवरण की सत्यता सुनिश्चित करें।
---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है