घने कोहरे ने रोकी रफ्तार,  स्टेट हाईवे पर दुर्घटनाओं का खतरा

Dec 16, 2025 - 00:57
 0
घने कोहरे ने रोकी रफ्तार,  स्टेट हाईवे पर दुर्घटनाओं का खतरा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) सुबह के समय स्टेट हाईवे मालाखेड़ा- लक्ष्मणगढ़ पर 12 मोरिया के नजदीक घना कोहरा छाया हुआ था, इसी बीच दो मोटरसाइकिल वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि वाहन क्षतिग्रस्त के अलावा गंभीर चोट नहीं लगी। कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी और सुबह-सुबह हुए इस हादसे ने राहगीरों में डर का माहौल बना दिया।
हादसे के बावजूद सबसे बड़ी राहत यह रही कि  बाल-बाल बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली। , जिन्हें तुरंत साइड में करवाने की कोशिश की गई ताकि आगे कोई अन्य वाहन फिसलकर दुर्घटना का शिकार न हो।
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और राहत
मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि कोहरा बहुत ज्याद था लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं, सिर्फ वाहनों को नुकसान हुआ। एक बस चालक ने समय रहते बस को कंट्रोल किया जिससे कई गाड़ियां बड़ी क्षति से बच गईं।
दूसरे प्रत्यक्षदर्शी ने भी यही बताया कि हादसा मुख्य रूप से कोहरे और कम दृश्यता की वजह से हुआ, 
कोहरे में सावधानी की अपील
कस्बे के पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई शहजाद खान ने वाहन चालकों को घटना के बाद बार-बार यह अपील की गई कि सभी लोग कोहरे के मौसम में खास सावधानी बरतें। कोहरा और धुंध लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में हादसों का खतरा भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। लोगों से कहा गया कि हाईवे पर तेज रफ्तार से बचें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और विशेष रूप से कोहरे में दूरी बनाकर गाड़ी चलाएं।
बड़े वाहनों, खासकर ट्रक और बस चालकों से यह आग्रह किया गया कि वे अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाएं ताकि दूर से ही पता चल सके कि आगे कोई वाहन खड़ा या चल रहा है। आने वाले दिनों में कोहरा और ज्यादा घना हो सकता है, इसलिए रफ्तार पर नियंत्रण, लेन अनुशासन और सावधानी ही ऐसे हादसों पर रोक लगाने का सबसे बड़ा उपाय बताए जा रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है