जन्म विश्वास हमारी पूंजी है, अंतिम व्यक्ति का उत्थान हमारा ध्येय - जवाहर सिंह बेढम
डीग (नीरज जैन) राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेवा, सुशासन और जनकल्याण' के संकल्प को लेकर निकाली जा रही 'विकास रथ यात्रा' बुधवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम के नेतृत्व में डीग जिले के गंगावक, रसिया और दु दावल ग्राम पंचायतो मे पहुँची। सभी जगह ग्राम वासियों ने रथ यात्रा में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया।
- हर वर्ग का उत्थान हमारी प्राथमिकता: बेढ़म
रथ यात्रा के दौरान ग्राम पंचायतो में आयोजित जनसभाओ को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि यह यात्रा केवल उपलब्धियों का बखान नहीं, बल्कि जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का प्रतीक है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार हर गाँव, हर गरीब और हर वर्ग के उत्थान के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पिछले दो वर्षों में सरकार ने जो फैसले लिए हैं, उन्होंने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। हमारा लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।
गृह राज्य मंत्री बेढम ने प्रोटोकॉल से हटकर ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं को सरकार की रोजगारपरक नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनविश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के दम पर हम विकसित राजस्थान के सपने को साकार करेंगे।
इस दौरान एलईडी रथ के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों का प्रदर्शन किया गया। गृह राज्य मंत्री बेढम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। इन कार्यक्रमो में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाए और ग्रामीण उपस्थित रहे।