उदयपुरवाटी भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित शिशु वाटिका सभागार में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा सुशासन जन कल्याण के संकल्प के साथ आम आदमी तक पहुंचाने पर चर्चा की गई तथा मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया अखबार नुक्कड़ सभा आदि के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा आम जनता तक पहुंचाया जाए जिससे हर व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ,अशोक सैनी, उपाध्यक्ष शंभू दयाल सैनी ,रामा महाराज ,नरसिंह असवाल, पार्षद दिनेश सैनी, मंडल मंत्री रतनलाल शर्मा, विकास सैनी, दौलत राम चावरिया, कार्यालय प्रमुख गिरधारी लाल राठी, बूथ अध्यक्ष शैतान सैनी, कैलाश सैनी, ओम प्रकाश सैनी ,गोपाल दर्जी ,मुकेश मीणा ,सुभाष सैनी, चोरेलाल सैनी ,अनिकेत सैनी ,धनाराम सैनी ,जगदीश प्रसाद सैनी ,मनोज सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l


