केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी राजगढ़ के बाजार पूरी तरह रहे बंद; मेडिकल स्टोर वालों ने भी समर्थन देने का किया ऐलान

Dec 25, 2025 - 09:55
 0
केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी राजगढ़ के बाजार पूरी तरह रहे बंद; मेडिकल स्टोर वालों ने भी समर्थन देने का किया ऐलान

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) राजगढ़ आवाज मंच के बैनर तले राजगढ़ के लिए स्वीकृत हुए केंद्रीय विधालय की मांग को लेकर राजगढ़ कस्बे के सम्पूर्ण बाजार दूसरे दिन भी पूर्णतया बंद रहे। वहीं केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में खोले जाने की मांग तेज हो गयी। इससे पूर्व राजगढ़ आवाज मंच के मुकेश जैमन सहित कस्बे के अन्य व्यापारी पंडित भवानी सहाय चौक से नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग से जुलूस निकाला। जुलूस  के दौरान स्थानीय नेताओं के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 
मुकेश जैमन ने बताया कि वर्ष 2021 में राजगढ़ के लिए केंद्रीय विधालय स्वीकृत हुआ था। लेकिन स्थानीय नेताओं के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने हमारे साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने राजगढ़ में केंद्रीय विधालय की भूमि के अभाव को लेकर रैणी उपखण्ड के दलालपुरा में आवंटन करवा दिया है। जिसको लेकर राजगढ़ कस्बे के सम्पूर्ण लोगो मे आक्रोश है और आंदोलन कर रहे है। आंदोलन को उस हद तक लेकर जायेगे। जब तक केंद्रीय विधालय राजगढ़ को नही मिल जाये और दलालपुरा के आवंटन निरस्त नही हो जाये तब तक आंदोलन जारी रहेगा व सारी सीमाएं पार करेंगे। उन्होंने बताया कि ये सम्पूर्ण राजगढ की आवाज है जिसे कोई दबा नही सकता। हम सीधा पड़कर राम बन सकते है तो उल्टा पड़कर मरा भी पड़ सकते है। जैमन ने बताया कि कल से अब तक उन्हें आस-पास के गांवों का समर्थन मिल चुका है। वही मेडिकल एसोसिएशन ने चिकित्सालय समय में खोलने तक की समर्थन दी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री व भूपेंद्र यादव से केंद्रीय विधालय को राजगढ़ में खोलने की पुरजोर मांग की है। इस मौके पर सभी व्यापारी व विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग मौजूद।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................