60 वर्षीय हीमेन महेंद्र जोशी ने मूंह से फुलाकर गर्म पानी के बेलून को फोड़ा ऐसा लगा मानो फेफड़ों मे तूफान भर कर लाए हो
अंता ( शफीक मंसूरी ) सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम अंता में आयोजित गई क्तिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच के दौरान शाबास इंडिया शो के हीमेन के नाम से चर्चित विश्व रिकार्डधारी स्टंट कलाकार जोधपुर निवासी 60 वर्षीय महेंद्र जोशी अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने मैच के दौरान मूंह से फुलाकर गर्म पानी के बेलून को फोड़ा ऐसा लगा मानो फेफड़ों मे तूफान भर कर लाए हो,अपने स्टंट व कला का प्रदर्शन कर जनता का मनोरंजन किया आपको बता दे जोधपुर के पावरमैन 60 साल की उम्र में इतनी ताकत, एक साथ चार बसें सिर्फ हाथों से खींच दी!
60 वर्षीय 'पावरमैन' महेंद्र जोशी ने जोधपुर में एक अविश्वसनीय कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने अपनी अद्भुत ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक साथ चार बसों को हाथों से खींचकर नया रिकॉर्ड बनाया है. बचपन में महान पहलवान दारा सिंह से कुश्ती की बारीकियां सीखने वाले महेंद्र जोशी की फिटनेस और शक्ति आज भी युवाओं को हैरान कर देती है.
जोधपुर: जोधपुर शहर के रहने वाले महेंद्र जोशी, जिन्हें लोग प्यार से “पावरमैन” और “हेमेन” भी कहते हैं, ने एक बार फिर अपनी ताकत का अद्भुत प्रदर्शन अंता सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम हजारों दर्शकों के बीच गर्म पानी की गर्म बेलून को मुझे फुलाकर कुछ सेकंड में फोड़ा 60 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और शक्ति देखकर हर कोई हैरान था . महेंद्र ने हाल ही में एक ऐसा कारनामा किया है,अंता वासियों को सबको दंग कर दिया उनकी यह उपलब्धि सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि समर्पण और मेहनत का प्रतीक है.उनके पिता ने उनकी इस रुचि को देखते हुए उन्हें मशहूर पहलवान दारा सिंह के पास भेजा, जहाँ उन्होंने कुश्ती के गुर सीखे. दारा सिंह की देखरेख में उन्होंने न सिर्फ कुश्ती की बारीकियां सीखीं, बल्कि अनुशासन और कड़ी मेहनत का महत्व भी समझा. इसी प्रशिक्षण और जुनून का नतीजा है कि आज 60 साल की उम्र में भी महेंद्र पूरी तरह से फिट और स्वस्थ हैं. वे नियमित रूप से जिम में घंटों कड़ा अभ्यास करते हैं, जिसने उन्हें शारीरिक रूप से इतना मजबूत बनाया है. उनकी इस अद्भुत शक्ति ने उन्हें ‘हल्क ऑफ इंडिया’ जैसी पहचान दिलाई है, जो उनके प्रदर्शन को सही ठहराती है.
सपना: अमेरिका गॉट टैलेंट’ में भारत का प्रतिनिधित्व
महेंद्र का अगला सपना सिर्फ राष्ट्रीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि वह अपनी ताकत का प्रदर्शन वैश्विक मंच पर करना चाहते हैं. उनका अगला लक्ष्य “अमेरिका गॉट टैलेंट” में हिस्सा लेना है. उनका मानना है कि यह मंच उन्हें पूरी दुनिया के सामने अपनी शक्ति और भारत की असली ताकत को दिखाने का मौका देगा. महेंद्र का सपना सिर्फ व्यक्तिगत पहचान हासिल करना नहीं है, बल्कि दुनिया को यह दिखाना है कि भारत में आज भी ऐसी प्रतिभाएं हैं जो अपनी मेहनत और लगन से असंभव को संभव बना सकती हैं.
महेंद्र जोशी की यह कहानी सिर्फ ताकत की नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति और जीवन में कभी हार न मानने की भी एक प्रेरणादायक मिसाल है. उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अगर मन में सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प हो, तो उम्र केवल एक संख्या बनकर रह जाती है और कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. जोधपुर का यह पावरमैन आज पूरे देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गया है.कलाकार महेंद्र जोशी पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के निमंत्रण पर यहां आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने मैच के दौरान मूंह से फुलाकर गर्म पानी की बेलून को फोड़ने का कारनामा किया। प्रदर्शन करते हुए वो कई स्टंट कर चुके है। शाबास इंडिया शो में मुंह से फुलाकर ट्रक की ट्यूब को फोड़ना, एक मिनट में 10 गर्म पानी की बेलूनो को फोड़ना, 4 बाइक को 55 सेकंड तक रोकना, 2 जेसीबी को रोकना, हंड्रेड द किक जापान का शो करना, अंतर्राष्ट्रीय विमान को अपने बालों से खींचना जैसे कई हेरतसंगेज कार्यक्रम कर चुके है। उन्होंने बताया की बो लंदन, सिंगापुर, हांगकांग, दुबई सहित कई जगह अपने कार्यक्रम दे चुके है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा, थानाधिकारी भुपेश शर्मा, तहसीलदार मंजूर अली दीवान सहित आयोजन कमेटी के सदस्य व अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।