भजन गायक रावणा का किया स्वागत
पाली (राकेश कुमार) रावणा राजपूत समाज संस्थान पाली की ओर से रविवार को नया गांव स्थित हाइफा हीरो सर्कल पर भजन गायक छोटू सिंह रावणा का मंजीत पाल सिंह सांवराद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि इस दौरान सांवराद ने सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।वही रावणा में कहा कि समाज में प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है तो इन्हें केवल प्रोत्साहित करने की। इस मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार, मूल सिंह गहलोत बर,अतिरिक्त जिला शिक्षा प्रारंभिक तेज सिंह पंवार, तख्त सिंह सोलंकी, करनपाल सिंह पंवार, नरपत सिंह सोलंकी, महिला जिलाध्यक्ष सिद्धू कंवर, पर्वत सिंह ,सोहन सिंह, जय सिंह सांखला, मदन सिंह इंदा आदि मौजूद रहे। होटल हरिगढ़ रिजॉर्ट में हुआ परंपरागत - वहीं सांडेराव स्तिथ होटल हरिगढ़ में हनुवंत सिंह इंदा एवं महेंद्र सिंह इंदा की ओर राजस्थानी पारंपरिक से माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया।