कीटनाशक का सेवन करने से महिला की मौत
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र कजोता गांव में एक बुजुर्ग महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे महिला मौके पर अचेत हो गई महिला के अचेत होने पर परिजन महिला को अलवर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड दिया।पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
लक्ष्मणगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर हरीमन मीणा ने बताया कि महिला जुबेदा पत्नी रमजू निवासी कजोता गांव की रहने वाली थी जिसने फसल ने डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था।पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

