प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57 वां पुण्य स्मृति दिवस मनाया
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र वैर के निर्माणाधीन भवन पर प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 57वा पुण्य स्मृति दिवस आगरा सबजोन सह प्रभारी एवं भरतपुर सेवा केंद्र राजयोगिनी ब्रह्म कुमारी कविता दीदी की अध्यक्षता में मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय स्मृति के साथ की एवं आए हुए अतिथियों का तिलक, बैज, पुष्प के द्वारा स्वागत किया गया|
"ब्रह्मा बाबा ने नारी शक्ति को आगे बढ़ाया, जब नारी को नर्क का द्वार कहा जाता था अनेक यातनाये दी जाती थी तब परमात्मा ने पिताश्री ब्रह्मा बाबा के द्वारा माताओं की वंदना करते हुए वन्दे मातरम की महिमा की |नारी अबला नहीं शक्ति रूप है |"उक्त विचार राजयोगिनी ब्रह्म कुमारी कविता दीदी ने अपने वक्तव्य में कहे| जब भी में यहाँ आता हूँ अलग ही शक्ति से भर जाता हूँ और में अपने आपको यहाँ आने से रोक नहीं पाता हूँ यहाँ पर दीदियों का सानिध्य मिलता है मुझे उक्त विचार पूर्व चेयरमैन एवं राजेश पायलेट किसान संगठन जिला अध्यक्ष भ्राता सुनील जाटव ने अपने वक्तव्य में प्रस्तुत किये|
प्रजापिता ब्रह्मा बाबा के 57 वें पुण्य स्मृति दिवस पर राजयोगिनी ब्रह्म कुमारी प्रवीणा दीदी ने ब्रह्मा बाबा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश देते हुए कहा कि ब्रह्मा बाबा अलौकिक प्रतिभा के धनी थे, हीरे जवाहरात के प्रसिद्ध व्यापारी थे, नारायण के पक्के भक्त थे उन्होंने 12गुरु बनाये लेकिन ज़ब परमात्मा के कार्य में अपना तन मन धन लगाया, एक बल एक भरोसे के आधार पर चलते रहे और अपना जीवन ईश्वरीय सेवा में समर्पित कर दिया |
कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारी रजनी बहन, जयसिंह भाई अनिल भाई ने ब्रह्मा बाबा की विशेषताओ पर प्रकाश डाला एवं ब्रह्म कुमार लक्ष्मण भाई ने सभी का धन्यवाद किया |ब्रह्म कुमारी गीता बहन ने मंच संचालन किया| इस कार्यक्रम में ब्रह्म कुमार संजू भाई, सबसुक,रामजीलाल, सिलोचना बहन, कमलेश, एवं अन्य भाई बहन उपस्थित रहे|