पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में स्किल एग्जीबिशन एवं संविधान क्विज का सफल आयोजन

Jan 15, 2026 - 14:16
 0
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में स्किल एग्जीबिशन एवं संविधान क्विज का सफल आयोजन

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में आज व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आटोमोटिव एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषयों पर आधारित स्किल एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने-अपने ट्रेड से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए तथा उनके माध्यम से स्किल डेवलपमेंट और उसकी क्रियात्मक अवधारणाओं को प्रभावशाली ढंग से समझाया।
प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप आटोमोटिव ट्रेड में आर्यन बनाफल ने प्रथम स्थान तथा नितिन धाकड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी)  ट्रेड में रियांश विजय ने प्रथम स्थान मोनिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों में नागरिकता कौशल के विकास के उद्देश्य से विद्यालय में संविधान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 वर्ग में शौर्य गर्ग ने प्रथम स्थान तथा कक्षा 9 से 12वीं वर्ग में चेष्टा धाकड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं रजिस्टर प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा इस आयोजन को विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यावहारिक ज्ञान एवं संवैधानिक मूल्यों की समझ के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................