गोविंदगढ़ में दो बाइक की टक्कर:एक व्यक्ति के पैर में आया फ्रैक्चर, रेफर किया
गोविन्दगढ़ कस्बे के जालूकी मार्ग स्थित रामगढ़ मोड़ पर दो बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर आया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग भाग गए।
- बाजार से सामान लेकर लौट रहा था पीड़ित
लोदीहेड़ा निवासी निंबुआ राम अपने घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए गोविंदगढ़ बाजार आया था। काम खत्म कर जब वह वापस गांव की ओर मुड़ा, तभी रामगढ़ मोड़ के पास सामने से आई बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद तीनों बाइक सवार वहां से भाग गए।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को संभाला और गोविंदगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।