कठूमर में तालुका विधिक सेवा समिति की बैठक हुई आयोजित; आशा अभियान बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में हुआ विचार विमर्श
कठूमर (दिनेश लेखी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनंत भण्डारी जिला एवं सेशन न्यायाधीश अलवर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर अध्यक्ष उदय सिंह अलोरिया अपर जिला न्यायाधीश कठूमर के अवकाशागार में तालुका विधिक सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली की ओर से चलाये जा रहे आशा अभियान बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान बताया कि मोबाईल वैन जो कि तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर में 21 से 28 जनवरी तक संचालित की जानी है, के संबंध में एवं मीडियेशन फोर दी नेशन अभियान 2.0 के संबंध में चर्चा की गयी। उक्त अभियानों को सफलतापूर्वक संपादित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया
इस मौके पर उदय सिंह अलोरिया अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अपर जिला न्यायाधीश, युधिष्टर मीणा अति० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रे, भानुप्रताप सिंह तहसीलदार, शिवराम मीणा विकास अधिकारी, राधेश्याम चौधरी सीबीईओ, सुनील टांक थानाधिकारी पुलिस थाना कठूमर, सविता मीणा कनिष्ठ लेखाकार समाज कल्याण कठूमर, निश्चल शर्मा कनिष्ठ सहायक बाल विकास विभाग कठूमर, सुभाष अर्रूआ बार अध्यक्ष कठूमर, तेजसिंह राठी पैनल अधिवक्ता एवं श्याम सिंह चौहान पैनल अधिवक्ता मौजूद थे।