कठूमर में एसबीआई का ग्राहक मिलन समारोह का हुआ आयोजन
कठूमर (दिनेश लेखी।) कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा शुक्रवार को नव वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अविनाश अवस्थी सहायक महाप्रबंधक अलवर शामिल हुए।
शाखा प्रबंधक रवि कुमार मीणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक अविनाश अवस्थी ने स्थानीय स्टाफ द्वारा जनवरी माह में किए गए पीएआई इन्शोरेन्स क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सभी स्टाफ को सम्मानित किया गया एवं केक काटा गया, नव वर्ष की डायरी व कलैन्डर देकर सभी ग्राहकें का सम्मान किया गया।
अलवर से शामिल हुए सहायक महाप्रबंधक ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं के सरलीकरण की जानकारी ग्राहकों को दी। इसका लाभ लघु एवं मध्यम वर्गीय व्यवसायी जिनका खाता भारतीय स्टेट बैंक में है अपने चालू खाते के आधार पर ले सकते हैं। उन्होंने वाहन एवं होम लोन के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।
इस मौके पर उप प्रबंधक शुभम शर्मा, रोकड़ अधिकारी शिवराम मीणा, सुग्रीव सिंह चौधरी सुरक्षा अधिकारी, शिवराम यादव, शैलेंद्र सिंह रविकांत शर्मा हिमांशी शर्मा सहायक सहित केशव सोनी, रूपकिशोर, वेदप्रकाश, मंगल, बलबीर राजेशकुमार बलवीर, अनिल कूलवाल, केदार अग्रवाल, महेश अग्रवाल, रोहित खण्डेलवाल, बृजमोहन रामावतार, ललित खण्डेलवाल, राजेश रेटा ग्राहक मौजूद थे।

