खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के लाइसेंस शिविर 22 को , खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद

Jan 21, 2026 - 13:15
 0
खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के लाइसेंस शिविर 22 को , खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद

अंता (शफीक मंसूरी ) नगर में गुरुवार 22 जनवरी को खाद्य पदार्थ लाइसेंस का शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर व्यापार महासंघ अंता व खाद्य सुरक्षा विभाग बारां के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। संयुक्त व्यापार महासंघ अंता अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष मोहित कालरा, रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष ओम बालाजी ने संयुक्त रूप से बताया कि खाद्य पदार्थ लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर कल पोस्ट ऑफिस बालाजी की बगीची में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह शिविर खाद्य पदार्थ से जुड़े हुए व्यापारियों की सुगमता के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में सभी खाद्य पदार्थ व्यापारी जिसमें किराना, कैटरिंग, सब्जी-फल विक्रेता, चाट पतासी व्यापारी, फास्टफूड व बेकरी व्यापारी, चाय व पान के व्यापारी, दूध डेयरी के व्यापारी अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके उपरांत खाद्य विभाग द्वारा लाइसेंस निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
जिसके तहत अभियान के पूर्व यह शिविर आयोजित हो रहा है जिसमें सभी लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकि भविष्य में होने वाली असुविधाओं से बचा जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................