जिला कोष कार्यालय में पेंशनर्स की परिवेदनाओं के निवारण हेतु शिविर 30 जनवरी को होगा आयोजन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। जिले के पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला कोष कार्यालय स्तर पर एक दिवसीय परिवेदना निवारण शिविर का आयोजन अतिरिक्त निदेशक पेंशन डॉ. बी. के. सिंह की अध्यक्षता में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला कोषालय के मीटिंग हॉल में किया जाएगा।
जिला पेंशन निस्तारण सदस्य सचिव एवं अतिरिक्त कोषाधिकारी (पेंशन) देवेन्द्र सिंह ने बताया कि शिविर में पेंशनर्स की प्रमुख परिवेदनाओं जैसे जन्मतिथि निर्धारण, नाम संशोधन, पेंशन संशोधन, बकाया एरियर का भुगतान सहित अन्य पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त पेंशनर्स से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर में उपस्थित होकर अपनी परिवेदनाओं का समाधान प्राप्त करें।