राज सखी भरतपुर मेले के अन्तर्गत “सखी संवाद - प्रशासन के साथ” कार्यक्रम 24 जनवरी को होगा आयोजित

Jan 23, 2026 - 14:04
 0
राज सखी भरतपुर मेले के अन्तर्गत “सखी संवाद - प्रशासन के साथ” कार्यक्रम  24 जनवरी को होगा आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (राजीविका) द्वारा आयोजित राज सखी भरतपुर मेला 2026 के अंतर्गत “सखी संवाद - प्रशासन के साथ” कार्यक्रम का आयोजन 24 जनवरी शनिवार को सुबह 11.30 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम विश्वप्रिय शास्त्री पार्क, भरतपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं एवं राज सखियों से सीधा संवाद किया जाएगा। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, सरकारी योजनाओं के लाभ, रोजगार एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
जिला राजीविका प्रबंधक भारती भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया, संयुक्त निदेशक, आयकर विभाग, जयपुर आई आर एस फराह हुसैन , आयुक्त, श्रम विभाग आई ए एस पूजा पार्थ तथा  भरतपुर उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता की सहभागिता रहेगी। सभी वक्ता राज सखियों एवं महिला समूहों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे तथा उनके प्रश्नों का समाधान करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................