बेरका राजकीय स्कूल में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस; ग्राम साथिन रुचि रानी ने बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

Jan 24, 2026 - 13:12
 0
बेरका राजकीय स्कूल में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस;  ग्राम साथिन रुचि रानी ने बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

कठूमर (दिनेश लेखी) उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग अलवर के निर्देशानुसार पर कठूमर पर्यवेक्षक विष्णुदत्त शर्मा की सानिध्य में ग्राम पंचायत बेरका के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्राम साथिन रुचि रानी द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया| इस अवसर पर ग्राम साथिन रुचि रानी द्वारा विधालय में  बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त व सक्षम बनाने हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई | 
वही बताया कि बालिकाएं ही समाज का मुख्य आधार होती है। यदि बालिकाओं को सशक्त कर दिया जाता है तो संपूर्ण समाज की नींव सशक्त हो सकती है। हमें पहल करते हुए बालिकाओं को तरक्की का हर अवसर उपलब्ध करवाना चाहिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहिए | ऐसी परिपाटी स्थापित करें की समाज में बेटा बेटी एक समान हो, हर बालिका को सम्मान मिलना चाहिए | 

इस आयोजन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इसका मुख्य संदेश रहा, साथिन द्वारा बालिकाओं से कहा गया की  हमें अपने अधिकारों को समझना चाहिए जैसे समानता का अधिकार, भेदभाव से सुरक्षा, जीवन और विकास  का अधिकार, शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा का अधिकार आदि | राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में सभी बालिकाओं ने बाल विवाह उन्मूलन की शपथ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  बैनर के साथ रैली निकाली गई |  इस मौके पर पर समस्त विद्यालयी स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका उपस्थित रहे |

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................