अलावडा में होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारीयों को लेकर कमेटी गठित करकिया गया विचार विमर्श
रामगढ़ (अलवर/ राधेश्याम गेरा) रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के कस्बा अलावडा में दिनांक 24 जनवरी शनिवार को श्री शिव मंदिर रामलीला मैदान पर आठ फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मलेन की तैयारियों को लेकर ग्राम चौमा, माणकी, मांदला, गुर्जरपुर, पूठी, नंगली, और कस्बा अलावड़ा के सर्व हिंदू समाज की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी गठित कर हुकम चंद को अध्यक्ष बनाया गया।
उसके पश्चात सम्मेलन की रूपरेखा बनाते हुए निर्णय लिया कि आगामी 2 फरवरी को धर्म ध्वज स्थापना और भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और रविवार 8 फरवरी 2026 को पीएम श्री सीनियर सैकेंडरी विद्यालय अलावडा़ के खेल मैदान में विशाल विराट हिंदू सम्मलेन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन से आयोजित होने से पूर्व कस्बा अलावड़ा में आस पास के 7 गांवो की सामूहिक कलश शोभायात्रा और ध्वज यात्रा के साथ साथ अनेकों झाकियां निकाली जायेंगी । इस दौरान कस्बा अलावडा़ सहित आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


